श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

चेंबूर गोलीबारी मामले के मुख्य आरोपी को क्राइम ब्रांच ने 48 घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी मुंबई क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावाडे ने दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार चेंबूर गोलीबारी मामले के मुख्य आरोपी फिरोज खान (54) को मीरा रोड स्थित नया नगर पुलिस थाने की एरिया से क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। फिरोज खान मुंबई के सांताक्रूज इलाके का निवासी है।
ज्ञात हो कि गत बुधवार रात 9.50 बजे दो बाईक सवारो ने एक तेल माफिया सदरूद्दीन खान को गोली मार दी थी। दोनों मौके से फरार हो गए थे। इसी में से एक आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।