■ नगरसेविका आशा ताई मराठे ने रेबीज टीकाकरण अभियान शुरू करने की मांग की.
मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

पिछले काफी समय से चेंबूर वार्ड क्रमांक 152 में, आवारा कुत्तों की भरमार हो गई है। आवारा कुत्तों के बढ़ने से उनका आतंक भी बढ़ गया है। इस दौरान आवारा कुत्तों द्वारा नागरिकों को भी काटने की घटनाएं बढ़ रही हैं। वहीं सरकार की कानूनी पाबंदियों और पेटा जैसे पशु-प्रेमी संगठनों के दबाव के कारण, आवारा कुत्तों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाती।


मकवाना सोसाइटी में काम पर जाते समय एक हाउसकीपर, निर्मला सुनील कांबले पर तीन कुत्तों ने हमला कर दिया। जिससे उक्त महिला का पैर टूट गया। इस दौरान शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
वार्ड क्रमांक 152 की पूर्व नगरसेविका आशा ताई मराठे ने चेंबूर एम पश्चिम विभाग के सहायक आयुक्त को इस आशय में लिखे पत्र में बताया गया कि उनके वार्ड में ऐसी कई घटनाएँ हो चुकी हैं। कुछ नागरिकों के साथ ऐसी घटनाएँ होने के बाद भी वे रेबीज का टीका नहीं लगवाते हैं। इस कारण नागरिकों को भविष्य में दुष्परिणाम भोगना पड़ जाता है।
नगरसेविका आशा ताई मराठे द्वारा सहायक मनपा आयुक्त एम पश्चिम विभाग से नागरिकों की संभावित जानमाल कि रक्षा के लिए चेंबूर में रेबीज टीकाकरण अभियान शुरू किए जाने की मांग की है।


