मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

चेंबूर के वाढवली गांव में शुक्रवार को वरिष्ठ नागरिक ललित कुमार गर्ग ने अमेरिका में पैदा हुए अपने पोते शुभ का जन्मदिन एक तरह से अनोखे अंदाज में मनाया। ललित कुमार गर्ग द्वारा अनोखे तरीके से मनाए गए पोते के जन्मदिन की चौतरफा प्रशंसा की जा रही है।
बता दें कि वरिष्ठ नागरिक ललित कुमार गर्ग का पोता अमेरिका में पैदा हुआ है। शुक्रवार को उसका जन्मदिन था। इस जन्मदिन के अवसर पर सुरभि महिला सेवा सहकारी संस्था की ओर से वृद्ध महिलाओं को साड़ी, टॉवेल और कंबल बांटकर ललित कुमार गर्ग के पोते का जन्मदिन अनोखे तरीके से मनाया ।
कार्यक्रम की संयोजिका पूर्व नगरसेविका राजश्री पलांडे ने पत्रकारों से बताया कि आज लोग जन्मदिन समारोह के अवसर पर पार्टियां और नाच गाने का कार्यक्रम आयोजित करते हैं। लेकिन वरिष्ठ नागरिक ललित कुमार गर्ग ने अपने पोते शुभ का जन्मदिन वृद्ध महिलाओं को साड़ी, कंबल और टॉवेल बांटकर मनाया। यह दादा का पोते के साथ सच्चा प्यार है। इस तरह के अनोखे तरीके से मनाए गए जन्मदिन की प्रशंसा बड़ी संख्या में लोगों ने किया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वृद्ध महिलाएं उपस्थित थी।