मुंबई वार्ता संवाददाता
महाराष्ट्र और मुंबई के सुपुत्र विशाल शर्मा, भारत सरकार और महाराष्ट्र सरकार के प्रयासों से छत्रपति शिवाजी महाराज के 12 किलों का विश्व धरोहर सूची में नामांकन हुआ है, यह जानकारी मंत्री शेलार ने दी। हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।
इस संबंध में प्रस्तुति देने और आगामी चरणों की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए प्रतिनिधिमंडल पेरिस पहुंचा है, ऐसा भी एड. शेलार ने बताया।इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में अपर मुख्य सचिव विकास खारगे, पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशालय के उप निदेशक हेमंत दळवी और वास्तुशास्त्री शिखा जैन उपस्थित थे।
छत्रपति शिवाजी महाराज के 12 ऐतिहासिक किलों को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी द्वारा विश्व धरोहर का दर्जा दिलाने के लिए महाराष्ट्र सरकार का प्रतिनिधिमंडल संस्कृति मंत्री एडवोकेट आशिष शेलार के नेतृत्व में पेरिस पहुंचा है।आज प्रतिनिधिमंडल ने वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी के सदस्यों और यूनेस्को में भारत के राजदूत विशाल शर्मा से मुलाकात की।