जंतर-मंतर कार्रवाई पर बोले देवेंद्र फडणवीस, ‘पुलिस ने संयम बरता, सख्त कार्रवाई जरूरी थी।’

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि यदि समय रहते पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित नहीं किया होता तो कई अप्रिय घटनाएं हो सकती थीं।

मुंबई में पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित पवार की जयंती पर आयोजित एक फोटो प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत में फडणवीस ने कहा, “कोई भी सरकार अपने ही लोगों पर बल प्रयोग नहीं करना चाहती। पुलिस ने पूरी कार्रवाई के दौरान संयम बरता और केवल आवश्यक कदम उठाए।”

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन में ऐसे तत्व भी शामिल हो गए थे, जिनका NEET मुद्दे से कोई संबंध नहीं था और वे अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, “जब कोई आंदोलन बिना स्पष्ट नेतृत्व और चेहरे के होता है, तो कुछ तत्व उसमें घुसकर प्रदर्शनकारियों का इस्तेमाल अपने मकसद के लिए करते हैं। दिल्ली के प्रदर्शन में भी कई राजनीतिक दल राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं और कुछ संगठन अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।”

फडणवीस ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को संविधान के दायरे में रहकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन बिना अनुमति राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने के उद्देश्य से आंदोलन करना उचित नहीं है।

उन्होंने चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मराठा-ओबीसी मुद्दे पर सरकार दो दिन में निकाले समाधान: शशिकांत शिंदे।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण के मुद्दे...

PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले सुरक्षा में सेंध की कोशिश! PMO अधिकारी बनकर पहुंचे युवक समेत दो हिरासत में।

मुंबई वार्ता संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे...

जातिवार जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम हो, तेलंगाना पैटर्न अपनाए सरकार: हरीश चौधरी।

मुंबई वार्ता संवाददाता जातिवार जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग...