जनता अधिक ब्याज देने वाली योजनाओं के लालच में न फंसे– मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस.

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधान परिषद में राज्य की जनता से अधिक ब्याज देने वाली योजनाओं के लालच में न फंसने की अपील की।

सदस्य शशिकांत शिंदे द्वारा टोरेस घोटाले को लेकर पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि 99% अधिक ब्याज देने वाली योजनाएँ धोखाधड़ी होती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति अत्यधिक ब्याज नहीं दे सकता। बैंक के ब्याज दर से 2-4% अधिक ब्याज दिया जा सकता है, लेकिन उससे ज्यादा या बहुत अधिक ब्याज देना संभव नहीं है। इसलिए, जनता को ऐसी योजनाओं के जाल में नहीं फंसना चाहिए और इनमें निवेश करने से बचना चाहिए।

गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने भी प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि राज्य में निवेश और वित्तीय लेन-देन की निगरानी के लिए एक आर्थिक खुफिया इकाई (Economic Intelligence Unit) स्थापित की जा रही है। साथ ही, टोरेस घोटाले में ठगे गए निवेशकों के पैसे वापस दिलाने के लिए कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

औरंगजेब की मजार पर सख्त पहरा।

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता रमजान का आखिरी शुक्रवार को लेकर...

कांग्रेस को जोर का झटका, चंद्रकांत दायमा ने थामा राकांपा का दामन।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय महाराष्ट्र में अस्तित्व बचाए रखने...

गौपालन के साथ उनका सम्मान और संरक्षण हमारी परंपरा– डॉ द्रिगेश यादव।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय यदुवंशियों और गाय के बीच...

भिवंडी में हत्या के प्रयास का आरोपी ‘तात्या’ जमानत पर रिहा।

● जेल के बाहर हंगामा, पुलिस ने समर्थकों को...