जयसवाल फाउंडेशन के वार्षिक कैलेंडर का हुआ विमोचन.

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

‘जायसवाल फाउंडेशन’ द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर 2025 का विमोचन व स्नेह मिलन समारोह सायन-कोलीवाड़ा स्थित हनुमान टेकड़ी मंदिर पर सम्पन्न हुआ। उपस्थित अतिथियों के हाथों 7वें संस्करण का विमोचन किया गया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में स्वजातीय पुरुष एवं महिलाएं मौजूद रहीं।कार्यक्रम की शुरुआत सहस्त्रबाहु अर्जुन की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर संस्था की ओर से 10 जरूरतमंद बच्चों को 5100 रूपये का स्कॉलरशिप चेक प्रदान किया गया। इस दौरान अतिथियों द्वारा समाज और संगठन की मजबूती पर प्रकाश डाला गया।

अध्यक्ष विनोद कलवार ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से विश्व हिंदू परिषद द्वारा संचालित श्री अशोक सिंघल रुग्ण सेवा सदन में ठहरे लगभग 400 से अधिक कैंसर रोगियों व उनकी देखरेख करने वाले लोगों को इस अवसर पर पौष्टिक भोजन भी कराया गया।

कार्यक्रम का संचालन जायसवाल फाउंडेशन के कार्यकारी ट्रस्टी व पत्रकार राजेश जायसवाल ने किया .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई एयरपोर्ट पर 12.6 किलो गांजा , 716 ग्राम सोना समेत 3 गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई कस्टम्स के एयरपोर्ट आयुक्तालय,...

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचा पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर का परिवार, वर वधू को दिया आशीर्वाद।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय पूर्वांचल का प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां...

लेखक अंशुल पांडे की पुस्तक ‘शिवायण’ का उद्घाटन होने से पहले ही सभी प्रतियां हुईं आउट ऑफ स्टॉक।

मुंबई वार्ता संवाददाता लेखक अंशुल पांडे की पुस्तक शिवायण...

अमेरिका-इज़राइल-ईरान युद्ध समाप्त होकर शांति स्थापित हो: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच...