मुंबई वार्ता संवाददाता

जय श्री कृष्ण सेवा संघ द्वारा भांडुप में श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन दिनांक 16.3.2025 से बैगनपाडा (अयोध्या पुरी).बी.पी.ई.एस.हाईस्कूल,प्रताप नगर रोड,भांडुप प.पर प्रारंभ हो गया है।
प्रथम दिवस पर कलश यात्रा में आयोजक धर्मदेव यादव (अध्यक्ष) एवं ए.के.पांडेय (कोषाध्यक्ष),आचार्य पं.शरणागत महाराज,श्रीमती पुष्पा दूबे,सरीता चौरसिया,सुरेंद्र दूबे,राजेश सिंह,हरिनाथ यादव,अनिल गौड,रविन्द्र यादव सहित भांडुप की सैकडों महिलाओ ने हिस्सा लिया। ज्ञानयज्ञ स्थल पर कलश स्थापित किया गया।