मुंबई वार्ता संवाददाता

हैप्पी फाउंडेशन की ओर से रविवार को बोरीवली और कांदिवली में जरूरतमंदो को जीवनोपयोगी वस्तुएँ दी गई।कार्यक्रम का संचालन हैप्पी फाउंडेशन के किशोर मनयाल और अमित मोदी द्वारा बोरीवली के भाजपा विधायक संजय उपाध्याय के मार्गदर्शन में किया गया था।इस बात की जानकारी हैप्पी फाउंडेशन के किशोर मनयाल ने दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार हैप्पी फाउंडेशन ने रविवार को बोरीवली स्थित राजेंद्र नगर और कांदिवली स्थित बाबरेकर नगर इलाके में सैकड़ों जरूरतमंदो के लिए कपड़े, छाता, अन्न सामग्री, किताबों, पेन, कंपास बॉक्स और बिस्किट का वितरण किया गया।रविवार को बोरीवली के राजेंद्र नगर में उक्त कार्यक्रम का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया था। दोपहर 3 बजे से उक्त कार्यक्रम का आयोजन कांदिवली स्थित बाबरेकर नगर में किया गया था। कार्यक्रम के दौरान पूर्व नगरसेविका आशावरी पाटिल ने भी पूरा सहयोग किया।


हैप्पी फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोग उपस्थित थे । संस्था द्वारा 200 दर्जन लॉग बुक, 250 परिवारों को छाता, दानदाता अल्पेश नायक की ओर से 1000 पेन, 250 परिवारों को अनाज के बॉक्स, 300 कंपास बॉक्स, 250 कार्टून बिस्किट, कपड़ों इत्यादि का वितरण किया गया।


