मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

जलगाँव के चालीसगाँव में एक कपास के जिनींग गोदाम में भीषण आग लग गई है। इस गोदाम में कपास की गठरियाँ रखी हुई थीं। आग पर काबू पाने के प्रयास पिछले चार घंटों से जारी हैं।


धुले-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे एमआईडीसी क्षेत्र में आग लगी है । पड़ोसी तहसील की दमकल गाड़ियों के साथ-साथ स्थानीय दमकल गाड़ियाँ भी आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही हैं। आग में किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं मिली है।


