मुंबई वार्ता संवाददाता
पर्यटन मंत्री शंभूराज देसाई ने विधान परिषद में बताया कि नाशिक जिले में चार स्थानों (निफाड़, पिंपलगांव, येवला) पर शिवसृष्टी का काम जारी है, और अब एक भव्य छत्रपति शिवाजी महाराज थीम पार्क जलगांव में बनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय समिति ने जलगांव को थीम पार्क के लिए चुना है।छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल (MTDC) ने राज्य में पांच स्थानों पर डिजिटल थीम पार्क विकसित करने का निर्णय लिया है, जो उनके जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित होंगे।
रायगढ़ किले के पास स्थित माता जिजाबाई का वाडा – इसे 350 वर्ष पहले जैसा था, वैसा ही पुनर्निर्मित किया जाएगा और यहाँ भी एक शिवसृष्टी बनाई जाएगी।सिंधखेड राजा – माता जिजाबाई का जन्मस्थान विकसित किया जाएगा।उमरठ – नरवीर तानाजी मालुसरे की समाधि का सुशोभिकरण किया जाएगा।