श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई क्राइम ब्रांच 7 ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो मकोका के अंतर्गत जेल में बंद था। ज़मानत पर जेल से बाहर आने के बावजूद फिर से घरों में चोरियाँ कर रहा था।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 जनवरी 2025 को शिवा शेट्टी जेल से ज़मानत पर रिहा किया गया था। उसे मकोका कानून के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जेल से छूटने के बाद शिवा पालघर,ठाणे, नवी मुंबई, मीरा- भयंदर इलाके में चोरियाँ कर रहा है।
इसी जानकारी के आधार पर पुलिस उसे तलाशने उसके कांजुरमार्ग स्थित घर पर गई लेकिन शिवा नहीं मिला। खबरियों एवं तकनीक की मदद से पुलिस ने शिवा का ठाणे के कलवा स्थित घर का पता ढूँढ निकाला। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो मालूम हुआ कि वह कई जगहों पर चोरियाँ कर रहा था।
मुंबई क्राइम ब्रांच 7 ने उसे गिरफ्तार कर चोरी के एक मामले की जांच हेतु खारघर पुलिस के हवाले कर दिया है।
सह पुलिस आयुक्त(अपराध)लखमी गौतम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेश बलकवडे, पुलिस उपायुक्त विशाल ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त चंद्रकांत जाधव के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई क्राइम ब्रांच 7 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक आत्माजी सावंत की टीम ने की है।