जौनपुर के बदलापुर में लोजपा ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला।

Date:

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता

भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के अपमान के विरोध में लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के कार्यकर्ताओं ने आज पार्टी प्रदेश महासचिव तथा प्रवक्ता विकास विजय नारायण पांडे के नेतृत्व में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला जलाकर विरोध प्रकट किया।

इस अवसर पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके बाद पार्टी द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए राजीव पासवान ने कहा कि प्रदेश की 100 सीटों पर हमने चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर रखी है ।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार बाबासाहेब का अपमान कर रही है। हमारी पार्टी बाबासाहेब के अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। स्वर्गीय रामविलास पासवान द्वारा किए गए जनहित कार्यों को पूरा देश देख चुका है। अब उनके सुपुत्र तथा पार्टी अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान उनके सपनों और कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

राजीव पासवान ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव की चाभी हमारे पास रहेगी। हमारी पार्टी के सहयोग से ही उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री तय होगा। बदलापुर विधानसभा से भी हम चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। विजय नारायण पांडे यहां से चुनाव लड़ेंगे।

पत्रकार वार्ता में उपस्थित विकास विजय नारायण पांडे ने बताया कि जौनपुर में जल्द ही पार्टी प्रमुख चिराग पासवान की एक बड़ी जनसभा आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्यारेलाल सरोज, प्रदेश संगठन मंत्री रजनीश तिवारी, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष पासी, अनिल कुमार मिश्रा, प्रदेश महासचिव, जितेंद्र पासी उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

ईश्वर के अलावा कहीं भी मन लगाया तो दुख मिलना निश्चित : अशोकानंद।

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता ईश्वर की शरण में...

धुले जिले के एक सरकारी गेस्ट हाउस में मिला करोड़ों रुपए कैश।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी https://youtu.be/4pRdsfMok5k?si=shYoLRKy7c_7tWkN महाराष्ट्र के धुले में एक सरकारी...

शिरडी बांध से गांव में घुसे पानी में एक भाई-बहन डूब गए।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी नीलवंडे बांध से कोरहाले गांव तक...

पालघर हत्याकांड का मामला सुलझा,एक नाबालिग समेत सात लोग गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/ सतीश सोनी पालघर पुलिस की स्थानीय...