श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

उत्तर प्रदेश, जौनपुर जिले के सुजानगंज में ब्लॉक प्रमुख उषा श्रीप्रकाश शुल्क द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन शुक्रवार को किया गया था।


तिरंगा यात्रा में शामिल प्रसिद्ध समाजसेवी श्रीप्रकाश शुक्ल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि,” पहलगाम आतंकी हमले के दौरान आतंकवादियों की कायराना हरकत का जवाब सेना ने बड़े ही जोरदार तरीके से दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में भारतीय सेना के शौर्य के प्रतीक “ऑपरेशन सिंदूर ” की सफलता पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है।”


शुक्रवार को सुजानगंज बस स्टॉप से बेलवार तीराहा तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस आयोजन के दौरान बच्चे, बूढ़े, जवान,महिलाएं सभी ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान हज़ारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।