ज्ञान प्रकाश सिंह को जौनपुर गौरव सम्मान से सम्मानित करेगा समरस फाउंडेशन।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात समाजसेवी तथा उद्योगपति ज्ञान प्रकाश सिंह को उनकी उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं को देखते हुए जौनपुर गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस संदर्भ में संस्था के महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने आज गोधना जौनपुर स्थित उनके आवास पर उनसे मुलाकात की।

इस अवसर पर उनके साथ सामना के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकांत दुबे तथा आध्यात्मिक गुरु आचार्य विनीत तिवारी उपस्थित रहे। शिवपूजन पांडे ने बताया कि महाराष्ट्र के साथ-साथ जौनपुर जनपद में ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा की जा रही निस्वार्थ सामाजिक सेवाओं को देखते हुए संस्था अध्यक्ष डॉ किशोर सिंह तथा अन्य पदाधिकारियों की सहमति पर, इस वर्ष उन्हें जौनपुर गौरव सम्मान प्रदान करने का फैसला किया गया है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही एक भव्य समारोह का आयोजन कर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सांताक्रूज़ पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा, आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के सांताक्रूज़ पुलिस थाने ने...

जोगेश्वरी पुलिस ने 28 वर्षों से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की जोगेश्वरी पुलिस थाने...

तुंगारेश्वर मंदिर में दो दिवसीय संगीतमय श्री चरित मानस अखंड पाठ संपन्न ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता परशुराम कालीन शिव...