ज्योति क्षीरसागर मुंबई प्रदेश की महिला अध्यक्ष नियुक्त.

Date:

हरीशचंद्र पाठक /मुंबई वार्ता

चेंबूर में गत दिनों राकांपा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर राकांपा रिपब्लिकन पार्टी के पक्षाध्यक्ष नामदेव साबले द्वारा ज्योति क्षीरसागर को मुंबई प्रदेश महिला का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बता दें कि ज्योति क्षीरसागर पिछले कई वर्षों से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं और उन्होंने दलितों और विशेषकर मातंग समाज के उत्थान के लिए कड़ा परिश्रम किया है। मुक्ताई ब्रिगेड सामाजिक संगठन के माध्यम से पिछड़े और जमीनी स्तर के लिए काम कर रही हैं। इस संगठन के माध्यम से उन्होंने शिक्षित, अशिक्षित, बेरोजगार और महिला वर्ग के उत्थान के लिए काम किया। आज भी वे महाराष्ट्र के शोषित, दलित , पीड़ित वर्ग के लिए अपना तन, मन और धन समर्पित करते हुए कार्य कर रही हैं।ऐसी मेहनती महिला को पक्षाध्यक्ष नामदेव साबले ने राकांपा रिपब्लिकन महिला आघाड़ी मुंबई प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष मुरलीधर गायकवाड़, महाराष्ट्र उपाध्यक्ष मंजप्पा गावड़ा, महाराष्ट्र राज्य सचिव अजय ठोंम्बे मुंबई अध्यक्ष संजय लांडगे, युवा रिपब्लिकन मुंबई प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट कनिष्क साबले, महाराष्ट्र राज्य संगठक राहुल कांबले, लहू गाड़ साप्ताहिक के संपादक और दलित नेता विजय क्षीरसागर, वेंकटेश गोसाई आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रवादी युवा रिपब्लिकन के पदाधिकारियों ने कड़ी मेहनत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

औरंगजेब की मजार पर सख्त पहरा।

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता रमजान का आखिरी शुक्रवार को लेकर...

कांग्रेस को जोर का झटका, चंद्रकांत दायमा ने थामा राकांपा का दामन।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय महाराष्ट्र में अस्तित्व बचाए रखने...

गौपालन के साथ उनका सम्मान और संरक्षण हमारी परंपरा– डॉ द्रिगेश यादव।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय यदुवंशियों और गाय के बीच...

भिवंडी में हत्या के प्रयास का आरोपी ‘तात्या’ जमानत पर रिहा।

● जेल के बाहर हंगामा, पुलिस ने समर्थकों को...