टोरेंट पावर के इफ्तार पार्टी में शामिल हुए पब्लिक,नेता व पुलिस,हो रही सराहना।

Date:

◾लगातार 17 वर्षो से आयोजित हो रहा पार्टी

◾सामाजिक सौहार्द स्थापित करना है उद्देश्य

मुंबई वार्ता संवाददाता/भिवंडी

भिवंडी के अंजुरफाटा इलाके में स्थित बाला जी हॉल में बुद्धवार की शाम टोरेंट पावर कंपनी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया ।जिसमें शहर के तमाम राजनीतिक दलों के नेता,सामाजिक संस्थाओं के लोगों के साथ पुलिस के आला अधिकारियों के अलावा पूर्व नगरसेवक व हिंदू,मुस्लिम धर्म के तकरीबन 300 लोग शामिल हुए।

इफ्तार पार्टी शुरू होने से पहले मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती हुजैफा ने रोजा के धार्मिक व सामाजिक पहलुओं पर चर्चा किया।साथ ही उन्होंने टोरेंट के रोजा इफ्तार पार्टी की सराहना की और रोजा इफ्तार पार्टी को देश की एकता के लिए बेहद जरूर बताया।

टोरेंट के इफ्तार पार्टी में सभी पुलिस स्टेशनों के सीनियर पीआई,भिवंडी मनपा अधिकारी,राजनीतिक से जुड़े लोग, मीडियाकर्मी, विभिन्न पावर-लूम एसोसिएशन के प्रतिनिधियो के साथ शहर के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित थे।वाइस प्रेसिडेंट स्नेहल देसाई, सुधीर देशमुख,जीवन क्लर्क ,चेतन बदियानी जैसे वरिष्ठ अधिकारियों सहित टोरेंट की टीम ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया।

सभी ने टोरेंट पावर की व्यवस्था की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन से शहर के नागरिकों के बीच सहयोग, शांति और सद्भाव में मदद मिलती है।पीआरओ चेतन बदियानी ने बताया कि पिछले 17 वर्षों से टोरंट पावर की तरफ से निरंतर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन होता आ रहा है।जिसका मकसद समाज मे सौहार्दपूर्ण माहौल तैयार करना है।

बता दे कि भिवंडी में इन दिनों रोजा इफ्तार पार्टी की धूम मची हुई है।हर दिन कही न कही इसका आयोजन हो रहा है।लेकिन टोरेंट की इफ्तारी सब पर भारी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

ईश्वर के अलावा कहीं भी मन लगाया तो दुख मिलना निश्चित : अशोकानंद।

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता ईश्वर की शरण में...

धुले जिले के एक सरकारी गेस्ट हाउस में मिला करोड़ों रुपए कैश।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी https://youtu.be/4pRdsfMok5k?si=shYoLRKy7c_7tWkN महाराष्ट्र के धुले में एक सरकारी...

शिरडी बांध से गांव में घुसे पानी में एक भाई-बहन डूब गए।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी नीलवंडे बांध से कोरहाले गांव तक...

पालघर हत्याकांड का मामला सुलझा,एक नाबालिग समेत सात लोग गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/ सतीश सोनी पालघर पुलिस की स्थानीय...