डोंबिवली में रिकार्ड-तोड़ भीड़ , भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र चव्हाण ने भी उठाया ‘होली मिलन’ लुत्फ़.

Date:

सुनील तिवारी/मुंबई वार्ता

कल्याण-डोंबिवली में एकजुट समाजसेवी वर्ग ने ‘उत्तर भारतीय समाज एकता मंच’ के बैनर तले भव्य भोजपुरिया टाॅप ‘होली मिलन समारोह’ संपन्न किया, जहां क्षेत्रीय दिग्गज हस्तियों के साथ हजारों की भीड़ से मैदान खचाखच आखिरी तक भरा रहा. भाजपा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने भी उपस्थित होकर उपस्थित हजारों लोगों को मंच से शुभकामनाएं दी.

गौरतलब है कि कल्याण-डोंबिवली की गलियों में एक दर्जन से ज्यादा रंगारंग मिलन समारोह होते रहे हैं. सभी कार्यक्रमों में समाज के प्रतिष्ठित वर्ग का पहुँचना असंभव सा होने लगा था. फिर अचानक पिछले वर्ष कल्याण-डोंबिवली के बुजुर्गों-युवाओं ने समरसता मार्ग तलाशा और भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया. यहां हजारों की संख्या में सभी वर्ग के लोग उपस्थित हुए. भव्य प्रतिसाद के बाद इस वर्ष भी होली के दिन भोजपुरिया टाॅप कलाकारों ने ‘उत्तर भारतीय समाज एकता मंच’ के बैनर तले जलवा बिखेरा.

डोंबिवली (दावाडी) के रीजेंसी मैदान में उत्तर भारतीय समाज के अधिकांश सम्मानित गणमान्य व कल्याण की विधायक श्रीमती शुलभा गायकवाड सहित स्थानीय नगरसेवक व नेताओं ने जमकर उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजन टीम में कल्याण-डोंबिवली के दर्जनों मानिंदो की जहां भागिदारी रही, वहीं युवाओं के सम्मान में प्रतिष्ठित बुजुर्गों की उपस्थिति से आयोजन हर्षोल्लास से सराबोर रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सत्ता-वाटप पर नहीं बनी सहमति, मुंबई महापौर चुनाव स्थगित।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना (शिंदे...

वेतन न मिलने से मुंबई के सरकारी बालगृहों की सुरक्षा खतरे में, 40 सुरक्षाकर्मी ड्यूटी से नदारद।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के तीन सरकारी संचालित बालगृहों...

ओशिवारा फायरिंग मामला: अभिनेता-निर्माता कमाल आर. खान गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई पुलिस ने ओशिवारा इलाके में...

कुरियर से हो रही सोने की तस्करी का पर्दाफांश।

● करोडो का सोना बरामांद, दो गिरफ्ताऱ. मुंबई वार्ता संवाददाता...