‘ तेरे मेरे सपने ‘ विवाह पूर्व संवाद केंद्र होगा शुरू.

Date:

● भारतीय स्त्री शक्ति संस्था की पहल.

मुंबई वार्ता संवाददाता

राष्ट्रीय महिला आयोग के मार्गदर्शन और बृहन्मुंबई महानगरपालिका के सहयोग से भारतीय स्त्री शक्ति ८ मार्च २०२५ को, महिला दिन के अवसर पर ‘तेरे मेरे सपने ‘ नामक संवाद केंद्रों को शुरू करने जा रही है।

शादी यह महिला और पुरुष दोनों की जिंदगी का महत्वपूर्ण निर्णय होता है । अगर दोनों का रिश्ता मजबूत है तो शादी भी मजबूत रहती हैं। आज जब हम युवा दंपती के तलाक के मामले देखते हैं वह चिंता का विषय है। इसे रोकने के लिए आज इन संवाद केंद्रों की जरूरत है. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया ताई रहाटकर ने यह राय व्यक्त करते हुए ऐसे संवाद केंद्र बड़े पैमाने पर शुरू करने के लिए पहेली की है .

मुंबई महानगरपालिका के सहयोग से भारतीय स्त्री शक्ति मुंबई के पार्ला, परेल, और बोरीवली में यह केंद्र शुरू कर रही है। भारतीय स्त्री शक्ति १९८८ से महिला और परिवार सशक्तीकरण के लिए कार्य कर रही है। इसके अंतर्गत परिवार सलाह केंद्र और विवाह पूर्व मार्गदर्शन पर कार्यशाला का उपक्रम लिया जाता हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

फिल्म स्टार सलमान का अंग रक्षक शेरा क्या कर रहा था विधानसभा में ?

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता https://youtu.be/ml1w3xVPA0g?si=5IqPFgLv8zqcbRvH राज्य का बजट सत्र चल रहा...

रायसीना कॉन्फ्रेंस में पहुंची हेमांगी वरलीकर.

मुंबई वार्ता संवाददाता वरली से शिवसेना (उबाठा) की नगरसेविका...

महाबोधि विहार का प्रबंधन सिर्फ बौद्ध समाज के हाथों में दो-नामदेव साबले.

हरीशचंद्र पाठक/मुंबई वार्ता महाबोधि विहार पर ब्राह्मणों का कब्जा...