दिव्यांगों ने मराठी भाषा भवन में कला का प्रदर्शन किया

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर सेरेब्रल पाल्सी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीपीए) द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन को अच्छा प्रतिसाद मिला। यह कार्यक्रम कलिना स्थित मुंबई विश्वविद्यालय के कविवर्य कुसुमाग्रज मराठी भाषा व साहित्य भवन में आयोजित किया गया था।

संगठन ने पांच दशकों से अधिक समय से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। संगठन ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस को हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हुए एक बार फिर समाज में अपने योगदान पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के आरंभ में गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया।

इसमें दिव्यांग ओलंपिक 2024 की स्वर्ण पदक विजेता पूजा ओझा, सहायक पुलिस आयुक्त रामराव ढिकले, एक्सेस फाइनेंस के उपाध्यक्ष राहुल कुलकर्णी, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, यशवंत मोरे, अजीत कुचरिया, अंकुश चव्हाण, संदीप अग्रवाल और कई अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। कार्यक्रम में अभिभावकों, शिक्षकों और बच्चों की सहज भागीदारी देखी गई।सीपीए लखनऊ प्रमुख दुर्गेश नंदिनी, भोपाल प्रमुख जसवन्त राणा, सचिव मंजूषा सिंह और राजू गोल्लर के नेतृत्व में कार्यक्रम की अच्छी योजना बनाई गई। सूत्रसंचालन आराध्या एम ने किया। भाग लेने वाले छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रुग्ण के परिवार से रमेश चव्हाण, गणेश पवार, किरण गिरकर, प्रकाश वाघ, प्रशांत चव्हाण, गणेश सानप, विनोद गुप्ता, प्रज्वला इंगले, शांताराम मोरे, विनोद चालके, चेतन कोरगांवकर, विनोद साडविलकर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन और रॉयल न्यूजीलैंड नौसेना के जहाज एचएमएनजेडएस ते काहा का मुंबई दौरा.

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता न्यूजीलैंड के माननीय प्रधानमंत्री श्री क्रिस्टोफर...

इंडिया का नाम बदलकर भारत करने की याचिका.

● दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र से सुप्रीम कोर्ट के...

दो करोड़ के माल समेत दो आरोपी गिरफ्तार.

■ बांद्रा पुलिस की कार्रवाई श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई...