देवेंद्र फडणवीस को मिली पाक नंबर से जान से मारने की धमकी.

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दफ्तर पर हमले की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। यह धमकी एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप पर भेजी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां और चौकन्नी हो गई है। मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू कर दी। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय समेत अन्य महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तरों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह धमकी भरा मैसेज मुंबई पुलिस के ट्रैफिक विभाग को मिला, जिसके बाद वर्ली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। मैसेज भेजने वाले संदिग्ध ने खुद का नाम मलिक शहबाज हुमायूं राजा देव बताया है।अधिकारियों ने आशंका जताई है कि इस धमकी के पीछे कोई विदेशी साजिश हो सकती है। इस लिए हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

मुंबई पुलिस साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से आरोपी को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।इस मैसेज की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश हो रही है कि यह मैसेज कहां से और किस मकसद से भेजा गया है। फिलहाल मुख्यमंत्री के साथ-साथ शहर के अन्य संवेदनशील इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सत्ता-वाटप पर नहीं बनी सहमति, मुंबई महापौर चुनाव स्थगित।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना (शिंदे...

वेतन न मिलने से मुंबई के सरकारी बालगृहों की सुरक्षा खतरे में, 40 सुरक्षाकर्मी ड्यूटी से नदारद।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के तीन सरकारी संचालित बालगृहों...

ओशिवारा फायरिंग मामला: अभिनेता-निर्माता कमाल आर. खान गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई पुलिस ने ओशिवारा इलाके में...

कुरियर से हो रही सोने की तस्करी का पर्दाफांश।

● करोडो का सोना बरामांद, दो गिरफ्ताऱ. मुंबई वार्ता संवाददाता...