धार्मिक परंपराओं के प्रदर्शन के लिए ‘महाकुंभ’ की स्थापना करें- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस.

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

नाशिक-त्र्यंबकेश्वर में २०२७ के अगस्त से नवंबर के बीच आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभमेले में देशभर की धार्मिक परंपराओं को प्रदर्शित करने के लिए एक भव्य ‘महाकुंभ’ तैयार किया जाए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सुझाव दिया कि इस महाकुंभ में देश और राज्य के प्रमुख मंदिरों, तीर्थक्षेत्रों और सांस्कृतिक धरोहरों का प्रदर्शन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के अनुभव को समृद्ध बनाने के लिए नाशिक के पास एक बड़ा सम्मेलन केंद्र (कन्वेंशन सेंटर) स्थापित किया जाए।२०२७ के सिंहस्थ कुंभमेले की तैयारियों की समीक्षा हेतु मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में सह्याद्री अतिथिगृह में एक बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में कुंभ मेले की यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, साधुग्राम की स्थापना, नदी और उपनदियों की सफाई, बुनियादी ढांचा विकास और अन्य संबंधित कार्यों का गहन निरीक्षण किया गया।नाशिक को वैश्विक मंच पर लाने की पहल मुख्यमंत्री फडणवीस ने नाशिक को वैश्विक पहचान दिलाने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए कुंभमेले का ब्रांडिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाशिक-त्र्यंबकेश्वर धार्मिक गलियारे (रिलिजियस कॉरिडोर) की स्थापना कर नाशिक को धार्मिक हब के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया। प्रयागराज कुंभ की तर्ज पर सुरक्षित और सुव्यवस्थित कुंभ आयोजन की योजना तैयार करने और गोदावरी नदी के किनारे के विकास को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया।

पर्यटन और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि कुंभ मेले में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। उनकी सुविधा के लिए नाशिक में 8 से 10 हेलीपैड तैयार किए जाएं। समृद्धि महामार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इगतपुरी से नाशिक तक की सड़क को चौड़ा और मजबूत बनाया जाए।

इगतपुरी से त्र्यंबकेश्वर तक चार-लेन सड़क का निर्माण

मुंबई, शिर्डी, छत्रपति संभाजीनगर और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों से नाशिक को जोड़ने वाले मार्गों को उन्नत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, राम काल पथ के निर्माण और त्र्यंबकेश्वर में धार्मिक गलियारा विकसित करने का सुझाव दिया गया।

सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने और उनके रहने की व्यवस्था पर जोर दिया। पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी, बैरिकेडिंग और सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सुझाव

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि कुंभ मेले की तैयारियों में आने वाली हर चुनौती का समाधान किया जाए। साधुग्राम के लिए अधिग्रहित भूमि पर वृक्षों को न काटते हुए साधुओं के लिए आवासीय व्यवस्था की जाए। कुंभ क्षेत्र में पानी की स्वच्छता बनाए रखने और पर्याप्त शौचालयों के निर्माण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख अधिकारी उपस्थितइस बैठक में जल संसाधन एवं आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन, मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव विकास खारगे, राजस्व विभाग, गृह विभाग और नगर विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, नाशिक के संभागीय आयुक्त, जिलाधिकारी जलज शर्मा, नगर निगम आयुक्त मनीषा खत्री और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

फिल्म स्टार सलमान का अंग रक्षक शेरा क्या कर रहा था विधानसभा में ?

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता https://youtu.be/ml1w3xVPA0g?si=5IqPFgLv8zqcbRvH राज्य का बजट सत्र चल रहा...

रायसीना कॉन्फ्रेंस में पहुंची हेमांगी वरलीकर.

मुंबई वार्ता संवाददाता वरली से शिवसेना (उबाठा) की नगरसेविका...

महाबोधि विहार का प्रबंधन सिर्फ बौद्ध समाज के हाथों में दो-नामदेव साबले.

हरीशचंद्र पाठक/मुंबई वार्ता महाबोधि विहार पर ब्राह्मणों का कब्जा...