नए मुख्य सचिव राजेश कुमार ने कार्यभार संभाला ।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और वर्तमान में राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेश कुमार को महाराष्ट्र के नए मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया है। मंत्रालय स्थित मुख्य सचिव कक्ष में उन्होंने निवर्तमान मुख्य सचिव सुजाता सौनिक से पदभार ग्रहण किया। वे राज्य के 49वें मुख्य सचिव बने हैं।

इस अवसर पर मुख्य सचिव राजेश कुमार ने कहा कि वे राज्य सरकार की सभी योजनाओं को अधिक गति देने का प्रयास करेंगे ताकि आम नागरिकों को अपने कार्यों के लिए मंत्रालय तक आने की आवश्यकता न पड़े।मुख्य सचिव राजेश कुमार का संक्षिप्त परिचय और अब तक की प्रमुख नियुक्तियाँ :राजेश कुमार (आईएएस 1988 बैच) का जन्म 3 अगस्त 1965 को हुआ।

उन्होंने 25 अगस्त 1988 को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रवेश लिया। मूल रूप से राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के निवासी राजेश कुमार ने इतिहास विषय में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है।राजेश कुमार ने अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत 24 जुलाई 1989 को सोलापुर में अधिसंख्य सहायक जिलाधिकारी के रूप में की।

इसके बाद उन्होंने विभिन्न महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, जिनमें शामिल हैं —सातारा के सहायक जिलाधिकारी,बीड जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी,अमरावती में आदिवासी विकास विभाग के अपर आयुक्त,धाराशिव और जळगांव के जिलाधिकारी,सोलापुर महानगरपालिका के आयुक्त,केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री के निजी सचिव नाशिक में आदिवासी विकास आयुक्त,नवी मुंबई में एकीकृत बाल विकास आयुक्त।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

BMC शिक्षक कामताप्रसाद यादव का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित...

पंडित लल्लन तिवारी मीरा भायंदर शहर के गौरव: मदन सिंह।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय मीरा भायंदर महानगरपालिका के वरिष्ठ...

सफाई कर्मचारियों के प्रलंबित मुद्दों पर निर्णय लेंगे – सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट।

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पिछले...