● कांग्रेस की सद्भावना यात्रा को परभणी में जनता का उत्स्फूर्त प्रतिसाद,
● कल सोमवार को संविधान बचाओ यात्रा.
मुंबई वार्ता संवाददाता

भक्त प्रह्लाद की जैसी भक्ति थी, वैसी ही भक्ति कांग्रेसजनों के आचार, विचार और व्यवहार में दिखाई देती है। जब हम कांग्रेस की बात करते हैं, तब एक दूसरी विचारधारा है, जो रावण की तरह अत्याचार करती है,। और कहती है कि पार्टी बदलो, वही सही है। जैसे प्रह्लाद की भक्ति से नरसिंह अवतार प्रकट हुए, वैसे ही ईवीएम या बैलट पेपर से नरसिंह अवतार प्रकट होगा और राक्षस रूपी भाजपा की दुष्टता का अंत होकर रहेगा, ऐसा बयान महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने दिया।


सामाजिक समरसता और सद्भाव बढ़ाने के उद्देश्य से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के नेतृत्व में आज परभणी में सद्भावना पदयात्रा निकाली गई।


इस पदयात्रा में विधान परिषद में कांग्रेस पार्टी के गुट नेता विधायक सतेज उर्फ बंटी पाटील, पूर्व मंत्री नितिन राऊत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कुणाल चौधरी, सांसद डॉ. कल्याण काले, सांसद रविंद्र चव्हाण, पूर्व मंत्री सुरेश वरपुडकर, रमेश बागवे, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेशाध्यक्ष विलास औताडे, परभणी शहर जिला अध्यक्ष नदीम इनामदार, प्रदेश महासचिव संगठन व प्रशासन एड. गणेश पाटील, मोहन जोशी, तुकाराम रेंगे पाटील, प्रदेश महासचिव ब्रिज दत्त, रामचंद्र दलवी, मुजाहिद खान, केदार साळुंके, बालासाहेब देशमुख, अभय देशमुख सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


सुबह पोखर्णी में नृसिंह के दर्शन करके इस सद्भावना पदयात्रा की शुरुआत की गई। इस अवसर पर बोलते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने आगे कहा कि राज्य में सामाजिक तनाव फैलाने का कार्य किया जा रहा है। परभणी में भी ऐसी ही एक घटना के चलते सामाजिक द्वेष फैलाने की कोशिश हुई। राज्य में सामाजिक तनाव को कम करने और सद्भाव तथा सौहार्द बढ़ाने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी ने यह सद्भावना पदयात्रा आयोजित की है। इससे पहले बीड जिले में मस्साजोग से बीड, नागपुर और नासिक में भी ऐसी यात्राएं निकाली गईं, जबकि कल परली में सद्भावना सत्याग्रह किया गया था और आज परभणी में यात्रा निकाली गई है।
इस अवसर पर विधान परिषद में कांग्रेस पार्टी के गुटनेता सतेज उर्फ बंटी पाटील ने कहा कि जब सत्ताधारी लोग राजनीतिक लाभ के लिए सामाजिक वातावरण को बिगाड़ रहे हैं, तब कांग्रेस पार्टी हर्षवर्धन सपकाल के नेतृत्व में सद्भाव और सौहार्द बढ़ाने का कार्य कर रही है। जनता को लूटकर उद्योगपतियों और ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए शक्ति पीठ महामार्ग के बहाने किसानों की उपजाऊ ज़मीनें हथियाने का सरकारी षड्यंत्र रचा जा रहा है, लेकिन कांग्रेस इसे सफल नहीं होने देगी।आज की सद्भावना यात्रा के सुबह के सत्र में 8 किलोमीटर तथा दोपहर के सत्र में भी 8 किलोमीटर पदयात्रा का आयोजन किया गया है।
शाम को माहेर मंगल कार्यालय में यात्रा का विश्राम होगा और कल सोमवार, 5 मई को परभणी शहर में महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्नीथला की प्रमुख उपस्थिति में “संविधान बचाओ यात्रा” और अक्षता मंगल कार्यालय में “संविधान सम्मेलन” आयोजित किया जाएगा।आंबेडकरी आंदोलन के नेता विजय वाकोडे के परिवार से भेंटकांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ और विधान परिषद में कांग्रेस पार्टी के गुट नेता विधायक सतेज उर्फ बंटी पाटील ने आज परभणी में सोमनाथ सूर्यवंशी की मृत्यु के बाद शुरू किए गए आंदोलन में मृत आंबेडकरी आंदोलन के वरिष्ठ नेता विजय वाकोडे के निवास पर जाकर उनके परिवार से भेंट की।
इस अवसर पर उनके साथ पूर्व सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष तुकाराम रेंगे पाटील, परभणी शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नदीम इनामदार, एड. मुजाहिद खान, नागसेन भेर्जे, तौफिक मुलाणी आदि उपस्थित थे।