सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

26 फरवरी को वन मंत्री गणेश नाईक और विधायक प्रशांत ठाकुर की उपस्थिति में तळोजा स्थित मुंबई वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी में 10 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट किए गए।
नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय ने 2023-24 के दौरान मादक पदार्थ विरोधी अभियान में 1143 मामले दर्ज किए और 1743 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 111 अफ्रीकी नागरिक शामिल थे। इनसे 38 करोड़ रुपये के ड्रग्स जब्त की गई । इसके अलावा, 1131 अवैध रूप से रह रहे अफ्रीकी और 224 बांग्लादेशी नागरिकों पर कार्रवाई कर 1128 अफ्रीकी नागरिकों को देश से निष्कासित किया गया।
आयुक्त मिलिंद भारंबे की पहल पर नशामुक्त नवी मुंबई अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अभिनेता जॉन अब्राहम को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर 8828112112 शुरू किया गया है।


