नवी मुंबई में नशा मुक्त अभियान की हुई शुरुआत.

Date:

सतीश सोनी/ मुंबई वार्ता

नवी मुंबई में ड्रग मुक्त भारत अभियान की शुरुआत बड़े उत्साह के साथ हुई। इस अभियान का शुभारंभ अभिनेता जॉन अब्राहम और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों किया गया। इस अभियान के जरिए पूरे महाराष्ट्र में ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई को तेज किया जाएगा।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, “नवी मुंबई से शुरू हुआ यह अभियान पूरे महाराष्ट्र में चलाया जाएगा। ड्रग मुक्त भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ है, और महाराष्ट्र में भी हम यह लड़ाई लड़ रहे हैं।”

उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बढ़ती ड्रग्स की बिक्री पर चिंता व्यक्त की। फडणवीस ने कहा, “सोशल मीडिया के जरिए अब ड्रग्स की बिक्री हो रही है, और इसके खिलाफ हम सख्त कार्रवाई कर रहे हैं।”

फडणवीस ने ड्रग्स पेडलर्स के विभिन्न तरीकों का जिक्र करते हुए पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा, “विभिन्न तरीकों से ड्रग्स पेडलर्स ड्रग्स ला रहे हैं, और पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। मुंबई और नवी मुंबई पुलिस ने सबसे ज्यादा कार्रवाई की है।”

मुख्यमंत्री फडणवीस ने शहरी इलाकों में ड्रग्स के बढ़ते जाल पर भी चिंता जताते हुए कहा कि,”शहरी इलाकों में राज्य और देश में ड्रग्स का जाल फैल गया है, और इसके खिलाफ हम सब मिलकर लड़ रहे हैं,” .

मिलिंद भारंबे, (पुलिस आयुक्त, नवी मुंबई) ने कहा कि,”फडणवीस जी के इन बयानों से ड्रग्स विरोधी अभियान को और बल मिला है, और राज्य भर में इस पर अधिक कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

GMLR परियोजना को रफ्तार: जुड़वा सुरंग के लिए TBM के पुर्जे ‘शाफ्ट’ में उतारने की प्रक्रिया शुरू।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव–मुलुंड लिंक रोड (GMLR) परियोजना के...

आओ हम झुनझुना बजाएं !

मुंबई वार्ता/कवि/सुरेश मिश्र ओढ़ लबादा निर्धनता का, माल पुवा छुप-छुप...

पंडित रूपनारायण त्रिपाठी की 36वीं पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय कालजयी रचनाकार , पत्रकार पं0...