नांदेड जिले में ट्रैक्टर ट्रॉली कुएं में गिरने से हुई दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता– मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

नांदेड जिले के आसेगांव में आज एक ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 11 महिला मजदूरों के कुएं में गिरने की दुखद दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता निधि से ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस दुर्घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

ये महिलाएं हिंगोली जिले के गुंजगांव की निवासी थीं और खेती के कार्य के लिए जा रही थीं।हादसे के बाद महिलाओं को कुएं से बाहर निकालने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया गया। अब तक तीन महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।निवासी उपजिलाधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समेत संपूर्ण यंत्रणा घटनास्थळी तैनात है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हिंगोली और नांदेड दोनों जिलों के प्रशासन आपसी संपर्क में हैं और राहत व बचाव कार्य पूरी तरह से जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

राज्य की दो ज़िला परिषदों में कांग्रेस की सत्ता, दो जगह सत्ता में साझेदारी: हर्षवर्धन सपकाल।

■ स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनावों में कांग्रेस ने विचार...

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का (मेडिकल कॅम्प) आरोग्य शिविर उत्तर मुंबई में सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी उत्तर मुंबई व्यापारी...

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बने विनोद मिश्र।

मुंबई वार्ता संवाददाता इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) ने...

एमपीसीबी ने टारमट लिमिटेड की यूनिट पर लगाई ताला-बंदी, गंभीर प्रदूषण उल्लंघनों पर तत्काल बंद करने के आदेश।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी) ने...