■ स्थानीय निवासी कर रहे हैं खुल कर प्रशंसा।

मुंबई वार्ता संवाददाता
कुर्ला स्थित छत्रपति धर्मवीर संभाजी चौक के पास के रास्ते गत 30 वर्षो से दयनीय हालत में थे। भाजपा विधायक राजहंस सिंह की निधि का उपयोग कर भाजपा उत्तर-मध्य जिला महामंत्री नीतेश सिंह (नीतेश सिंह) उक्त रास्तों का जीर्णोद्धार किया है।


गत 30 वर्षो से कई विधायक, नगरसेवक आए और गए लेकिन किसी ने भी इस क्षेत्र के रास्तों की दुर्दशा की ओर ध्यान नहीं दिया था। गत 3 दशकों से स्थानीय निवासी रास्तों की दुर्दशा से परेशान थे। लोगों का आवागमन दूभर हो गया था।


आखिरकार स्थानीय निवासियों की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय भाजपा जिला महामंत्री नीतेश सिंह ने उक्त रास्तों का सीमेंटीकरण करवाया।
गत 3 वर्षो से नीतेश भाऊ द्वारा छत्रपति धर्मवीर संभाजी चौक के आसपास के सभी रास्तों एवं गालियों के लादीकरण का काम किया जा रहा था।
इस जन कल्याणकारी काम के लिए स्थानीय नागरिको द्वारा नीतेश भाऊ की खूब प्रशंसा की जा रही है।


