पवई में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन.

Date:

मुंबई वार्ता/ हरीशचंद्र पाठक

अयोध्या में भगवान श्री राम की जन्मस्थली पर बने भव्य मंदिर में प्रभु श्री रामचंद्र की मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा समारोह पिछले वर्ष हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ था। इस मंदिर की पहली वर्षगांठ के मौके पर मुंबई समेत देशभर में जश्न मनाया गया। इसी कड़ी में पवई आई आई टी में गत दिनों पवई हिन्दू एकता सकल समाज के अध्यक्ष भरत सिंह के नेतृत्व में प्रभु श्री रामजी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल थे।

शोभा यात्रा में सर्व प्रथम भगवान श्री राम की भव्य प्रतिमा की पूजा की गई। इस शोभा यात्रा में में जगह-जगह फूल मालाएं और फूलों की बारिश हो रही थी। शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से ईशान्य मुंबई के पूर्व सांसद मनोज कोटक, पूर्व नगरसेवक चंदन शर्मा, पूर्व नगरसेविका वैशाली पाटिल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीकांत पाटिल, राकेश परब, सुभाष गवई, रमेश सिंह, प्रमोद ( पोपट) तिवारी, अमोल प्रभु, करण सिंह, आनंद गुप्ता, प्रदीप गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कांग्रेस को जोर का झटका, चंद्रकांत दायमा ने थामा राकांपा का दामन।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय महाराष्ट्र में अस्तित्व बचाए रखने...

गौपालन के साथ उनका सम्मान और संरक्षण हमारी परंपरा– डॉ द्रिगेश यादव।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय यदुवंशियों और गाय के बीच...

भिवंडी में हत्या के प्रयास का आरोपी ‘तात्या’ जमानत पर रिहा।

● जेल के बाहर हंगामा, पुलिस ने समर्थकों को...