पानीपत शौर्य स्मारक के विकास के लिए सर्वतोपरी सहयोग- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस.

Date:

श्रीश उपाध्याय/ मुंबई वार्ता

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा होगी स्थापितप्रतिमा स्थापना के लिए राजशिष्टाचार मंत्री जयकुमार रावल होंगे समन्वयक .

मराठों ने राष्ट्र संरक्षण के लिए पानीपत की लड़ाई में जान की बाजी लगाकर युद्ध किया। इस युद्ध के शौर्य स्मारक के लिए महाराष्ट्र शासन हर संभव सहयोग करेगा, ऐसा आश्वासन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज पानीपत में दिया।

पानीपत युद्ध को 264 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यहां के कालाआम परिसर में आज मराठा शौर्य दिवस का आयोजन किया गया था। मराठा वीर योद्धाओं को अभिवादन करने के लिए पिछले 19 वर्षों से पानीपत शौर्य समिति की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव, केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री रक्षा खडसे, राज्य के राजशिष्टाचार एवं विपणन मंत्री जयकुमार रावल, पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे, सांसद राजाभाऊ वाझे और हरियाणा शासन के अधिकारी, स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि इस युद्ध अभियान से उस समय बहुत कुछ सीखने को मिला। छत्रपति शिवाजी महाराज ने महाराष्ट्र को जाति-पाति से ऊपर उठकर देश के लिए लड़ने की जो सीख दी, उसका पालन मावलों ने किया और इसीलिए दिल्ली का तख्त मराठों ने एक समय संभाला।

यह एकता की सीख कायम रखते हुए विकसित महाराष्ट्र और भारत का निर्माण करें, ऐसा भी उन्होंने कहा।

इस स्मारक के लिए और अधिक भूमि आवश्यक होने के कारण उसके लिए महाराष्ट्र शासन हर संभव सहयोग करेगा, ऐसा उल्लेख करते हुए इस परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भी राज्य शासन की ओर से स्थापित की जाएगी, ऐसी घोषणा मुख्यमंत्री फडणवीस ने की।

इसके लिए राजशिष्टाचार मंत्री जयकुमार रावल समन्वयक के रूप में काम देखेंगे, ऐसा भी उन्होंने बताया।

इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव और पूर्व मंत्री रावसाहेब दानवे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का प्रास्ताविक पानीपत शौर्य समिति के अध्यक्ष प्रदीप पाटील ने किया। इस अवसर पर समिति की ओर से अमरावती के नितिन धांडे को शौर्य स्मारक पुरस्कार प्रदान किया गया।यह कार्यक्रम सफल बनाने के लिए सशक्त भारत परिवार, मराठा सेवा संघ, हरियाणा समस्त धानक मराठा समाज, धनुष्यधारी धानक समाज, मराठा उत्थान समिति, मुदगल चेतना परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट, छत्रपति शिवाजी महाराज वेलफेयर संघ, पानीपत सार्वजनिक मराठा गणेश मंडल ने प्रयास किए।

कार्यक्रम की झलकियां:

• कार्यक्रम की शुरुआत महाराष्ट्र राज्य गीत से हुई

• शिंदेशाही पगड़ी, शौर्य स्मारक की प्रतिमा और शाल देकर मुख्यमंत्री का स्वागत

• विभिन्न राज्यों से तथा महाराष्ट्र के विभिन्न दलों द्वारा मर्दानी खेलों का प्रदर्शन

• महाराष्ट्र, दिल्ली और पानीपत से बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित। विशेष रूप से ऑस्ट्रेलिया से भी कुछ नागरिक विशेष रूप से उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

टूट सकता है महाराष्ट्र में NDA गठबंधन !

● पूर्व महाराष्ट्र कॉंग्रेस अध्यक्ष नाना पटोल के...

लेबर एसोसिएशन का चुनाव तुरंत हो जाना चाहिए:- सेंचुरी रेयॉन वर्कर्स यूनियन की मांग

राजन बलसाने/मुंबई वार्ता सेंचुरी रेयॉन वर्कर्स यूनियन ने...