पानी की समस्या को लेकर शिवसैनिकों का मनपा घेराव।

Date:

■ जबरन गेट खोलकर घुसे अंदर

● उद्धव गुट के शिवसैनिकों ने मनपा में की नारेबाजी ●आश्वासन मिलने पर आंदोलन समाप्त

मुंबई वार्ता/राजन बलसाने

शहर में बढ़ती पानी की किल्लत को लेकर शुक्रवार को (उद्धव ठाकरे गुट) के शिवसैनिकों ने उल्हासनगर मनपा का जोरदार घेराव किया।

बंद गेट को जबरन खोलते हुए शिवसैनिक मुख्यालय परिसर में घुस गए और मनपा प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

शिवसैनिकों का आरोप था कि उल्हासनगर के अनेक क्षेत्रों में दिनों से पानी की आपूर्ति ठप है, लेकिन मनपा प्रशासन पूरी तरह से निष्क्रिय बना हुआ है।

आंदोलन के दौरान शिवसैनिकों ने पानी की टंकी के प्रतीकात्मक पोस्टर लेकर विरोध जताया और जल्द से जल्द नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की।

स्थिति को बिगड़ता देख मनपा के संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रतिनिधिमंडल से चर्चा कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

आश्वासन मिलने के बाद शिवसैनिकों ने आंदोलन को समाप्त किया, लेकिन चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो यह आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

डोंबिवली के होटल में युवक की हत्या।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी डोंबिवली के एक होटल में धक्का...

मुंबई में तापमान में गिरावट; शीत लहर, उत्तरी हवाओं का असर।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं...

वसई में आरोपी पुलिस हिरासत से फरार फिर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी अदालत पेशी के लिए ले जाते...

मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का हुआ निधन।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल...