मुंबई वार्ता संवाददाता

रविवार सुबह श्री विठ्ठल मंदिर, कोकणी पाड़ा, रमेश होटल के पीछे, कुरार विलेज, मलाड (पूर्व) स्थित महानगरपालिका के दवाखाने का लोकार्पण मुंबई उपनगर पालक मंत्री एवं भाजपा मुंबई अध्यक्ष एड. आशिष शेलार के हाथों संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता व पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा के नेतृत्व में भव्य रूप से संपन्न हुआ। स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को भरपूर समर्थन और उत्साह के साथ सफल बनाया।


इस दवाखाने के माध्यम से क्षेत्र के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण व नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी, इस बात की खुशी सभी के चेहरों पर स्पष्ट दिखी।इस सफल आयोजन में वार्ड ४३ के अध्यक्ष लालूप्रसाद सोनी का विशेष योगदान सराहनीय रहा। यह लोकार्पण समारोह केवल एक चिकित्सा केंद्र की शुरुआत नहीं थी, बल्कि यह भाजपा नेतृत्व की जनता के विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण चरण था।