पीएम मोदी ने बीकानेर को दी बड़ी सौगात, बांसवाड़ा से बीकानेर दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी।

Date:

मुंबई वार्ता/संजय जोशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बांसवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीकानेर को अनेक सौगातें दी। इनमें बीकानेर दिल्ली केंट वंदे भारत एक्सप्रेस सबसे खास रही। प्रधानमंत्री ने जैसे ही वर्चुअल मोड पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, बीकानेर के रेलवे स्टेशन पर मौजूद केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल तथा बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सिद्धि कुमारी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच खड़े होकर इस क्षण के साक्षी बने। 

इस दौरान संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, महानिरीक्षक पुलिस हेमंत शर्मा, सीनियर डीसीएम भूपेश यादव, डीसीएम वीरेंद्र जोशी, श्याम पंचारिया, चंपालाल गैदर, नरेश गोयल, अनंतवीर जैन, कृष्ण इणखिया, अशोक प्रजापत, संपत पारीक तथा विनोद चोपड़ा, डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गई। केंद्रीय मंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ी निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए। 

● ऐतिहासिक यात्रा के बने गवाह.

रवानगी से पूर्व स्टेशन पर खड़ी सजी-धजी ट्रेन के साथ सेल्फी लेने वालों को होड़ देखने को मिली। हर कोई इस ऐतिहासिक क्षण को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करना चाहता था। सजी धजी ट्रेन सामने थी तो लोगों में उत्साह का माहौल था। बीकानेर से विधिवत तरीके से पहली बार रवाना हुई ट्रेन के साथ सफर करने का गवाह बनने को लेकर भी आमजन में उत्साह था। सुमन छाजेड़ ट्रेन के साथ रवाना हुई, वहीं कई जनप्रतिनिधि, पत्रकार, स्कूली बच्चे व अनेक लोग भी ट्रेन के पहले सफर के गवाह बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आओ हम झुनझुना बजाएं !

मुंबई वार्ता/कवि/सुरेश मिश्र ओढ़ लबादा निर्धनता का, माल पुवा छुप-छुप...

पंडित रूपनारायण त्रिपाठी की 36वीं पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय कालजयी रचनाकार , पत्रकार पं0...

मानस परिवार द्वारा 14 मार्च को आयोजित होगा ‘होली स्नेह मिलन समारोह’।

मुंबई वार्ता संवाददाता रंगों और उमंगों के त्योहार...