सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

पुणे-नाशिक हाईवे पर नारायणगांव के इंडियन ऑइल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में यात्रियों को ले जा रही मॅक्झिमा गाड़ी को पीछे से आ रहे आयशर ट्रक ने टक्कर मारी, जिससे वो गाड़ी महाबलेश्वर की ओर जा रही राज्य परिवहन महामंडल के एसटी बस से टकरा गई। इस भीषण हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। जुन्नर तालुका के कांदली गांव के चार से पांच लोग मृतकों में शामिल हैं। नारायणगांव पुलिस और ग्रामीण अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में पांच अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।


