सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

महाराष्ट्र पुणे के वारजे इलाके में कल आधी रात को घर में गैस सिलेंडर विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में दो लोगों की जलकर मौत हो गई है।


यह घटना वारजे माळवाडी क्षेत्र के गोकुल नगर इलाके की है। गोकुल नगर में टीन की छत वाले घरों में सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। यह हादसा रात करीब 3 बजे हुआ। दमकल विभाग और पुलिस मौके पर तुरंत पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के नाम मोहन चव्हाण और आतिश चव्हाण हैं, जिनमें एक की उम्र 20 से 22 वर्ष और दूसरे की उम्र करीब 50 से 55 वर्ष बताई जा रही है। मामले की जांच वारजे पुलिस कर रही है।