पूर्व छात्रों के स्नेहमिलन समारोह में सम्मानित हुए राकेश शर्मा ।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

अंधेरी स्थित हॉटेल तुंगा इंटरनॅशनल में श्री मित्तल आयुर्वेद स्नातक संघ द्वारा स्नेहमिलन एवं प्रीतिभोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया l इस कार्यक्रम में भारतीय चिकित्सा प्रणाली राष्ट्रीय आयोग में कार्यरत रहे अध्यक्ष, आचार एवं पंजीयन बोर्ड राष्ट्रीय आयोग, भारतीय चिकित्सा पद्धति, नई दिल्ली तथा पूर्व डायरेक्टर आयुर्वेद पंजाब सरकार वैद्य राकेश शर्मा का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में देशभर से आयुर्वेद क्षेत्र की प्रमुख हस्तियाँ एवं वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित हुए और डॉ. राकेश शर्मा के दशकों के उल्लेखनीय योगदान को हृदय से सराहा और कृतज्ञता प्रकट की।डॉ.शर्मा ने अपने कार्यकाल में आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धतियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने तकनीक और परंपरा के संतुलन के साथ नीति निर्माण से लेकर जमीनी स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तक अत्यंत प्रभावशाली कार्य किए। इस समारोह की गरिमा को अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैद्य रामदास आव्हाड, राष्ट्रीय संगठन मंत्री वैद्य अनिल दुबे सहित कई अन्य विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाया।

उपस्थित प्रमुख अतिथियों में महाराष्ट्र आयुर्वेद सम्मेलन की जनरल सेक्रेटरी वैद्य श्रीमती ऋजुता दुबे, वैद्य ओमप्रकाश दुबे ,नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर ,डॉ. संजय छाजेड़, वैद्य हरी सिंह, डॉ. राजदेव यादव, डॉ. जगदीश राय, वैद्य महेन्द्र चतुर्वेदी, डॉ. कल्पना चौधरी, डॉ. विनोद मेहता और डॉ. घनश्याम शर्मा शामिल रहे।

सभी विशिष्टजनों ने डॉ. राकेश शर्मा को शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृतिचिह्न प्रदान कर उनका अभिनंदन किया।कार्यक्रम का समन्वय एवं संचालन डॉ.छोटेलाल यादव द्वारा किया गया। इस आयोजन में एस्सेल ग्रुप की हिल वेलनेस क्लिनिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय शर्मा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

डॉ. छोटे लाल यादव ने सभी आमंत्रित अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि आप सभी ने इस स्नेहमिलन में सहभागी होकर वैद्य राकेश शर्मा का सम्मान किया, इसके लिए हम हृदय से आभारी हैं।

यह समारोह न केवल स्नेहमिलन और एक वरिष्ठ प्रशासक को ससम्मान विदाई देने का अवसर था, बल्कि आयुर्वेदिक बिरादरी की एकजुटता और परंपरा के प्रति आदरभाव का भी प्रतीक रहा।पूरे बैच के छात्रों ने कार्यक्रम में बड़े उत्साह से भाग लिया। सभी ने खूब मस्ती की, गाने गाए, पुरानी यादें ताज़ा कीं और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आओ हम झुनझुना बजाएं !

मुंबई वार्ता/कवि/सुरेश मिश्र ओढ़ लबादा निर्धनता का, माल पुवा छुप-छुप...

पंडित रूपनारायण त्रिपाठी की 36वीं पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय कालजयी रचनाकार , पत्रकार पं0...

मानस परिवार द्वारा 14 मार्च को आयोजित होगा ‘होली स्नेह मिलन समारोह’।

मुंबई वार्ता संवाददाता रंगों और उमंगों के त्योहार...