पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी के प्रयासों से केतकीपाड़ा की टल गई तोड़क कार्रवाई।

Date:

अमित मिश्रा/मुंबई वार्ता

● पर्यायी जगह देने के बाद ही कार्रवाई पर बनी सहमति.

दहिसर (पूर्व) में संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के पास स्थित केतकीपाड़ा क्षेत्र के नागरिकों को वन विभाग द्वारा तोड़क कार्रवाई की नोटिस मिलने के बाद उनके बेघर होने का खतरा मंडरा रहा था। स्थानीय विधायक संजय उपाध्याय और पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी की कोशिशों से तोड़क कार्रवाई को पर्यायी जगह देने तक स्थगित किया गया है।

वन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों से लेकर मंत्रालय तक पत्राचार और अनगिनत बैठकों के सिलसिलों द्वारा इन नागरिकों को न्याय दिलाने और सरकार के ‘धोरण’ अनुसार उन्हें मकान दिलाने के लिए जनसेवक गोपाल शेट्टी और विधायक संजय उपाध्याय ने पूरी ताकत लगाकर प्रयास किया।

गुरुवार की सुबह वन विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस का सहयोग लेकर बड़े पैमाने पर यहां तोड़क कार्रवाई कर यहां के निवासियों के घरों को जमींदोज करने और सबको हटाने की योजना बनाई थी। लेकिन जनसेवक और पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, वे तुरंत विधायक संजय उपाध्याय समेत केतकीपाड़ा जा पहुंचे और हजारों नागरिकों के साथ चट्टान की तरह अडिग खड़े होकर तोड़क कार्रवाई करने वालोँ के समक्ष अभेद्य दीवार बन गए। अंततः जनसेवक गोपाल शेट्टी की सक्रिय मध्यस्थता और सभी अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा के बाद तब यह निर्णय लिया गया कि यहां के नागरिकों को वैकल्पिक घर दिए जाने के बाद ही यहां की जगह खाली की जाएगी।

इसके परिणामस्वरूप आज की तोड़क कार्रवाई टल गई है और निवासियों को बड़ी राहत मिली है। आज की ऐतिहासिक उपलब्धि में जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ-साथ बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं तथा अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी पूर्ण साथ और सहयोग रहा। यह एक सकारात्मक और मानवीय दृष्टिकोण से लिया गया निर्णायक समाधान कहा जा सकता है। केतकीपाड़ा के हजारों नागरिकों ने इसके लिए अपने मसीहा बने जनसेवक गोपाल शेट्टी और विधायक संजय उपाध्याय का आभार माना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

BMC शिक्षक कामताप्रसाद यादव का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित...

पंडित लल्लन तिवारी मीरा भायंदर शहर के गौरव: मदन सिंह।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय मीरा भायंदर महानगरपालिका के वरिष्ठ...

सफाई कर्मचारियों के प्रलंबित मुद्दों पर निर्णय लेंगे – सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट।

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पिछले...