प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत पवेलियन, महाराष्ट्र पवेलियन और गेमिंग आर्केड का किया दौरा।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

वर्ल्ड जिओ सेंटर में शुरू हुए वेव्हज सम्मेलन के अवसर पर लगाए गए भारत पवेलियन, महाराष्ट्र पवेलियन और गेमिंग आर्केड का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दौरा किया।इस अवसर पर राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, रेलवे और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी उपस्थित थे।

भारत पवेलियन के अंतर्गत राज्य शासन के ‘मैजिकल महाराष्ट्र’ पवेलियन का भी प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विशेष रूप से दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहाँ लगाए गए विभिन्न पवेलियन का अवलोकन करते हुए मनोरंजन और दृश्य-श्रव्य माध्यमों में प्रयुक्त हो रहे नवीनतम तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

गेमिंग आर्केड में उन्होंने विशेष रूप से गेमिंग क्षेत्र की नई तकनीकों और इसमें मौजूद अवसरों को लेकर विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा की।भारत पवेलियन में महाराष्ट्र के अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना जैसे राज्यों के पवेलियन लगाए गए हैं।

इसके अलावा नेटफ्लिक्स, जिओ, यूट्यूब सहित मनोरंजन और समाचार चैनल, फिल्म निर्माण संस्थानों द्वारा भी अपने पवेलियन का प्रदर्शन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

“एक भारत, श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी का संवाद सत्र।

मुंबई वार्ता संवाददाता “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” अभियान के...

युवा साहित्यकार पवन तिवारी को आचार्य चतुरसेन शास्त्री पुरस्कार 2025 प्रदत्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता युवा साहित्यकार पवन तिवारी द्वारा लिखित...

माध्यमिक शाला के पूर्व विद्यार्थियों का स्नेह मिलन समारोह संपन्न

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय दादर पश्चिम,वूलन मिल माध्यमिक विद्यालय...

उत्तर मुंबई भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा।

● नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक तावड़े का पदग्रहण समारोह मुंबई वार्ता...