प्रधानाध्यापक सुभाषचंद्र राजदेव यादव का सेवा सम्पूर्ति सम्मान समारोह संपन्न.

Date:

शिक्षक कभी सेवानिवृत्ति नहीं होता, वह जीवन भर समाज एवं देश के उत्थान के लिए कार्य करता है: डॉ. दयानंद तिवारी

मुंबई वार्ता संवाददाता

वडाला के दोस्ती एकर्स स्थित प्राचार्य वामन राव महाडिक हिंदी शाला क्र.२ के प्रधानाध्यापक सुभाषचंद्र राजदेव यादव का सेवा सम्पूर्ति सम्मान समारोह शाला सभागृह में भव्य रूप में मनाया गया।

बृहन्मुंबई मनपा शालाओं में ३४ वर्षों से अधिक प्रदीर्घ निष्कलंक सेवा से सबके दिलों पर राज करने वाले कर्तव्यनिष्ठ एवं महापौर पुरस्कृत शिक्षक सुभाषचंद्र यादव के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में उन्हें शुभकामना देने वालों का सुबह से लेकर शाम तक ताँता लगा रहा। जिसमें सभी ने सत्कारमूर्ति सुभाषचंद्र यादव को शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं अन्य भेट वस्तुएं देकर इसे कभी न भूलने वाला एक यादगार दिन बना दिया।

मौजूद जानी-मानी प्रमुख हस्तियों ने कार्यक्रम में अपने मंतव्य व मनोगत प्रस्तुत किए।समारोह में विशिष्ट अतिथि के रुप में डॉ. दयानंद तिवारी, सम्मानीय अतिथि के रुप में एफ-उत्तर विभाग के प्रशासकीय अधिकारी (शाला) किशन पावड़े पाटिल, कनिष्ठ पर्वेक्षक मधुकर माली, निरीक्षक श्रीमती मोहिनी कांबले, श्रीमती पूजा पाटिल, रुता वानखेडे, राज्य पुरस्कृत शिक्षक धर्मराज यादव, अरविंद कुमार तिवारी, रामकुमार राय, महापौर पुरस्कृत शिक्षक दिनेश सरियम, दुर्गा प्रसाद हटवार, रामअवतार यादव व शिक्षक सेना के पूर्व कार्याध्यक्ष उपेंद्र राय एवं विविध शालाओं के मुख्याध्यापक शिक्षक व पालक इस कायर्क्रम के साक्षी बनें।

विविध अनुदानित माध्यमिक शालाओं के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया। जिसमें प्रमुख रुप में बालगोविंद तिवारी, राधेश्याम यादव, नीलेश सिंह और शाला के छात्रों, शिक्षको एवं अन्य कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम में मुख्याध्यापक, शिक्षक, डॉक्टर, वकील, पालक, समाजसेवी, अभियंता, व्यापारी, पत्रकार समेत कई राजनेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मनपा उप शिक्षणाधिकारी चंद्रकेश सी. सिंह ने की तो संचालन राज्य पुरस्कृत सेवानिवृत्त शिक्षक वकील प्रसाद पाण्डेय ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

टूट सकता है महाराष्ट्र में NDA गठबंधन !

● पूर्व महाराष्ट्र कॉंग्रेस अध्यक्ष नाना पटोल के...

लेबर एसोसिएशन का चुनाव तुरंत हो जाना चाहिए:- सेंचुरी रेयॉन वर्कर्स यूनियन की मांग

राजन बलसाने/मुंबई वार्ता सेंचुरी रेयॉन वर्कर्स यूनियन ने...