प्रमुख स्टार सिटीजन ऑफ मुंबई सम्मान से सम्मानित की गई डॉ मंजू लोढ़ा।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

लोढ़ा फाउंडेशन की चेयरपर्सन, अंतर्राष्ट्रीय हिंदी जैन साहित्य संगम की अध्यक्ष, महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी की उपाध्यक्ष तथा परमवीर चक्र वॉर डायरी की लेखिका, प्रसिद्ध कवयित्री, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रेरणादायी वक्ता डॉ. मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा को ‘प्रमुख स्टार सिटीजन ऑफ मुंबई’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें वॉकएबल सिटीज़ मुंबई कॉन्क्लेव 2025 में उनके सतत सामाजिक योगदान और मुंबई को अधिक सुलभ, सुरक्षित व सतत शहर बनाने के लिए किए गए प्रयासों हेतु प्रदान किया गया।

यह कार्यक्रम वाय. बी. चव्हाण सभागृह में आयोजित किया गया था। यह प्रतिष्ठित सम्मान बृहन्मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त भूषण गगरानी द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की पर्यावरण एवं सतत विकास टास्क फोर्स के सदस्य पाशा पटेल तथा ग्लोबल होलिस्टिक हेल्थ गुरु एवं प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट के एम्बेसडर मिक्की मेहता विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित थे।

डॉ. मंजू लोढ़ा ने इस अवसर पर कहा कि कहते हैं कि वह व्यक्ति बुद्धिमान होता है जो बीमार होकर दवाई लेकर ठीक हो जाता है,लेकिन वह सच्चा, खुशहाल और दूरदर्शी चिकित्सक वही है जो अपनी दैनिक दिनचर्या में थोड़ा-सा बदलाव कर ले और खुद को बीमार ही न पड़ने दे। चलना, जागरूकता और जीवनशैली में सुधार, यही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव है।

उन्होंने आगे कहा है यह सिर्फ चौड़ी सड़कों या बेहतर फुटपाथ की बात नहीं है — यह हर मुंबईकर की रोजमर्रा की यात्रा में सम्मान, सुरक्षा और सहजता लौटाने की बात है। एक वॉकएबल शहर एक जीवंत शहर होता है, जहाँ हर बच्चा, बुजुर्ग और नागरिक को लगना चाहिए कि यह शहर उनका अपना है। मैं इस पहल की सराहना करती हूँ और एक बेहतर मुंबई के लिए । यह कॉन्क्लेव सनविन ग्रुप द्वारा प्रायोजित था, जिसके टाइटल स्पॉन्सर संदीप बजोरिया थे। डॉ. लोढ़ा ने बजोरिया का इस अद्भुत आयोजन और सम्मानजनक आमंत्रण के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

विवेक कॉलेज में बुर्का बैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, 3 छात्र नामजद।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय गोरेगांव के विवेक कॉलेज में...

गांजा तस्करी करने वाले 9 लोग मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई कस्टम अधिकारियों ने मुंबई एयरपोर्ट...

बैंक लॉकर से चोरी, पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मुंबई वार्ता संवाददाता पूर्व विधायक और शिवसेना नेता कृष्णा...