बदलापूर नगरपालिका पर भ्रष्टाचार के आरोप. राष्ट्रवादी शरद पवार पार्टी का आक्रोश मोर्चा. 1500 करोड़ के घोटाले का आरोप, नोटों की माला पहनाकर विरोध प्रदर्शन.

Date:

सतीश सोनी/ मुंबई वार्ता

बदलापूर नगरपालिके पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए राष्ट्रवादी शरद पवार पार्टी ने आज आक्रोश मोर्चा निकाला। नगरपालिका के नगररचना, बांधकाम, अतिक्रमण और स्वास्थ्य विभाग में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए पार्टी ने नगर पालिका मुख्यालय के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया।

आरोपों की फेहरिस्त और विरोध का तरीका

राष्ट्रवादी के प्रदेश चिटणीस हेमंत रूमणे ने आरोप लगाया कि नगरपालिका ने अनधिकृत निर्माण कार्यों को खुली छूट दे रखी है। इसके अलावा, BSUP योजना के तहत बने घर अपात्र लोगों को आवंटित किए गए हैं। सीसीटीवी परियोजना में भी भारी घोटाले का दावा किया गया। इन आरोपों के विरोध में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गेट पर नोटों की माला पहनाकर अधिकारियों के खिलाफ अपनी नाराज़गी जाहिर की।

महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी और प्रशासन से मांगइस मोर्चे में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और हाथों में विरोध के बैनर लिए जोरदार नारेबाजी की। सुरक्षा कर्मियों ने जब गेट पर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, तो दोनों पक्षों के बीच बहस भी हुई। इसके बाद, राष्ट्रवादी के प्रतिनिधिमंडल ने पालिका के मुख्य अधिकारी मारूति गायकवाड से मुलाकात कर भ्रष्ट अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रशासन की भूमिका पर सवालराष्ट्रवादी शरद पवार पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रशासन इन मामलों में पारदर्शिता बनाए रखने में विफल रहा है। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि समय पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो बड़े आंदोलन की योजना बनाई जाएगी।बदलापुर में यह विरोध प्रदर्शन जनता और प्रशासन के बीच बढ़ती खाई को उजागर करता है। सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन इन गंभीर आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करेगा या फिर यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला जाएगा।बाइट :हेमंत रूमणे चिठणीस एनसीपी काँग्रेस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

फिल्म स्टार सलमान का अंग रक्षक शेरा क्या कर रहा था विधानसभा में ?

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता https://youtu.be/ml1w3xVPA0g?si=5IqPFgLv8zqcbRvH राज्य का बजट सत्र चल रहा...

रायसीना कॉन्फ्रेंस में पहुंची हेमांगी वरलीकर.

मुंबई वार्ता संवाददाता वरली से शिवसेना (उबाठा) की नगरसेविका...

महाबोधि विहार का प्रबंधन सिर्फ बौद्ध समाज के हाथों में दो-नामदेव साबले.

हरीशचंद्र पाठक/मुंबई वार्ता महाबोधि विहार पर ब्राह्मणों का कब्जा...