श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

विभिन्न आपराधिक वारदातों के अंतर्गत चोरी हुए करीब डेढ़ करोड़ के सामान को बरामद कर पुलिस उपायुक्त मनीष कलवानिया (जोन-8) ने उनके मूल मालिकों के हवाले किया। इस बात की जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जोन 8 के अंतर्गत आने वाले 7 पुलिस थानों के अंतर्गत विभिन्न आपराधिक वारदातों के दौरान मोबाइल, सोने के आभूषणों, मोटर साइकिल इत्यादि चोरी की वारदातों को सुलझा कर पुलिस ने कुल रू 1,54,21,148 मूल्य का सामान बरामद किया था। इन सामानों को उनके 227 मूल मालिकों के हवाले किया गया है।


इन सभी मूल मालिकों को BKC पुलिस थाने के हाल में बुलाकर सभी को उनसे संबंधित वस्तुए लौटाई गई है।


