बीजेपी उत्तराखंड सेल की पश्चिम रेलवे मार्ग से विशेष ट्रेन चलाने की मांग.

Date:

जय सिंह /मुंबई वार्ता

भारतीय जनता पार्टी मुंबई उत्तराखंड सेल के अध्यक्ष महेंद्र सिंह गोसाई ने महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे जोन चर्चगेट से पत्र के माध्यम से महापर्व महाकुंभ में सम्मिलित होने वाले यात्रियों को प्रयागराज जाने के लिए वेस्टर्न जोन यानी मुंबई सेंट्रल अथवा बांद्रा टर्मिनल्स से महाकुंभ महापर्व तक प्रति दिन एक महाकुंभ स्पेशल ट्रेन चलाई जाने की मांग की है

महेंद्र सिंह गोसाई ने बताया कि प्रयागराज उत्तर प्रदेश में सनातन धर्म हिंदुओं के महाआस्था का महापर्व महाकुंभ चल रहा है । रेलवे द्वारा सेंट्रल रेलवे से विशेष रेलगाड़ी प्रयागराज के लिए चलाई जा रही है किंतु पश्चिम रेलवे(मुंबई सेंट्रल/बांद्रा टर्मिनल) से महाकुंभ महापर्व प्रयागराज के लिए एक भी ट्रेन नहीं चलाई जा रही है । प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों को सेंट्रल जोन यानि एल टी टी एवं सी एस टी एम से ट्रेन पकड़ने जाना पड़ रहा है, जिसके कारण वेस्टर्न जोन के यात्रियों को सेंट्रल साइड जाने में दिक्कत एवं दोनों जोन के यात्रियों का भार सिर्फ सेंट्रल रेलवे पर पड़ रहा है. एक ही रेल पर भार पड़ने से यात्रियों को टिकट भी नहीं मिला रहा है l

महेंद्र सिंह गोसाई ने कहा कि, ” यदि वेस्टर्न रेल्वे उपर्युक्त मांग के अनुसार सुविधा मुहैया करवाती है तो पश्चिम जोन के लाखों यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी .”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सांताक्रूज़ पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा, आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के सांताक्रूज़ पुलिस थाने ने...

जोगेश्वरी पुलिस ने 28 वर्षों से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की जोगेश्वरी पुलिस थाने...

तुंगारेश्वर मंदिर में दो दिवसीय संगीतमय श्री चरित मानस अखंड पाठ संपन्न ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता परशुराम कालीन शिव...