राजन बलसाने /मुंबई वार्ता

उल्हासनगर की सेवाभावी संस्था अमृतवेला नानक रोटी ट्रस्ट की इकाई हेल्पिंग बेजुबान ट्रस्ट द्वारा आयोजित और भविष्य फाउंडेशन के तत्वावधान में 18 मई को यात्री गार्डन, खेमानी, उल्हासनगर 2 में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक पशु चिकित्सा सहायता हेतु एक एंटी रैबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया था ।यह एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर डॉ. श्रवण सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।


उक्त शिबिर का उद्घाटन अमृतवेला ट्रस्ट के संस्थापक श्री रिंकु भाई साहब के हाथों किया गया। इस अवसर पर उल्हासनगर के विनायक कुमार आइलानी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वघारिया, दिपक छतलानी, राज चांदवानी व अन्य नेता उपस्थित थे । इस अवसर पर बेज़ुबानों के लिये मरणोपरांत दफ़नभूमि या दहनभुमी के लिए हस्ताक्षर अभियान दशमेश पिता युवा सिख लबाना संघटन की तरफ से चलाया गया।
प्रसिद्ध पशुप्रेमी श्यामला राव मैडम को याद करते हुये शिविर की शुरुआत हुई।200 के करीब बेज़ुबानों कुत्तों और बिल्लियों के लिए निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण अमृत वेला ट्रस्ट की तरफसे किया गया। ऐसी जानकारी पशुप्रेमी सृष्टी चुग द्वारा दी गई है।


