सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

आरपीआई के कार्यकर्ताओं ने रोड पर बैठकर आंदोलनकिया
पंजाब में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के मुद्दे को लेकर बोरीवली में आरपीआई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने आरपीआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जिला अध्यक्ष रमेश गायकवाड़ समेत आरपीआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।


