मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

31 मई को मुंबई के बोरीवली (पश्चिम) इलाके में लिंक रोड पर ओम प्रथमेश बिल्डिंग में कार पार्किंग लिफ्ट गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
बोरीवली (पश्चिम) में २१ मंजिला गगनचुंबी इमारत ओम प्रथमेश में शनिवार सुबह एक कार पार्किंग लिफ्ट गिर गई, जिससे दो लोग गड्ढे में फंस गए। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। गिरी लिफ्ट के नीचे फंसे दो लोगों को दमकल कर्मियों ने बाहर निकाला और शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद शुभम धुरी (३०) को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुजीत यादव (४५) के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी हालत स्थिर है। फिलहाल मुंबई पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि कार पार्किंग लिफ्ट कैसे गिरी।


