मुंबई वार्ता संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी बोरीवली विधानसभा द्वारा आयोजित महान स्वतन्त्रता सेनानी, विचारक, शिक्षक, लेखक और समाज सुधारकलोकमान्य तिलक की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में उत्तर मुंबई के पुर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने उपस्थिति दर्ज कराई और लोकमान्य तिलक के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।


जनसेवक गोपाल शेट्टी ने इस अवसर पर वहां उपस्थित विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए लोकमान्य तिलक के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालने के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए उनके महान योगदान का विस्तार से उल्लेख किया।
लोकमान्य तिलक चौक, एल. टी. रोड, बोरीवली (पश्चिम) में हुए इस विशेष आयोजन में जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश खणकर, पूर्व नगरसेवक शिवानन्द शेट्टी, पूर्व नगरसेवक प्रविण शाह, महेश राउत, दिलीप पंडित, मंडल अध्यक्ष नयनेश शाह तथा शेखर अहिरे सहित जिला एवं वार्ड के सभी पदाधिकारीऔर कार्यकर्ता उपस्थित थे।


