भांडुप में भव्य श्री राम कथा का हुआ आयोजन.

Date:

हरीशचंद्र पाठक/ मुंबई वार्ता

पद्मेश महाराज के मुखारविंद से कथा सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता.

11 जनवरी तक कैलाश पार्क में भव्य कथा का चलेगा आयोजन.

भांडुप पश्चिम के तुलसीपाड़ा में भांडुप नागरिक विकास परिषद के तत्वावधान में श्री राम कथा का आयोजन धूमधाम से शुरू हुआ। 5 जनवरी से शुरू हुई यह श्री राम कथा 11 जनवरी तक चलेगी। कथा का आयोजन कैलाश पार्क में शाम 6 बजे से 10 बजे तक किया जा रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में भक्त मन्त्रमुग्ध होकर कथा का रसपान कर रहे हैं।

पद्मेश महाराज ने रामकथा के महत्व पर डाला

अयोध्या से पधारे कथावाचक पद्मेश महाराज ने व्यासपीठ से कहा, “जब हम किसी को कष्ट नहीं देंगे, वही सच्चा रामराज होता है।” उन्होंने भक्तों से आग्रह किया कि वे व्यासपीठ से जो भी शब्द सुनें, उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करें। पद्मेश महाराज ने आगे कहा कि श्रीराम की कथा आंसुओं, त्याग, समर्पण और प्रेम की कथा है।महराज ने इसके पहले श्री राम जन्म, सीता स्वंयम्बर, राम वनवास आदि लीलाओं को अपनी मधुर वाणी से बड़े ही रोचक संगीतमय भाव मे वर्णन किया।

कथावाचक ने यह भी कहा कि मानव को अमीरी और गरीबी, सुख और दुख दोनों ही परिस्थितियों में भगवान का स्मरण बनाए रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि भगवान ने मनुष्य को शरीर केवल मानवता के कल्याण के लिए दिया है, और बड़े पुण्यकर्मों के बाद ही हमें यह मानव जीवन प्राप्त हुआ है। इस जीवन को हमें प्रभु श्रीराम की भक्ति और मानवता में तर्पण करना चाहिए।

श्री राम कथा के आयोजन में संस्था के अध्यक्ष एड. रविन्द्र के सिंह, स्वामीनाथ मिश्रा, संजय शुक्ला, के.आर. सिंह, डॉ. रमेश सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन गणमान्य व्यक्तियों के सहयोग से यह कथा सफलतापूर्वक आयोजित हो रही है।आपको बता दे इस कथा में समाजसेवक अविनाश पांडेय का श्री राम कथा के प्रचार-प्रसार में विशेष सहयोग मिल रहा है। इस विशाल आयोजन में हजारों की संख्या में भक्त पहुँचकर कथा सुन रहे हैं और संगीतमय रामकथा का आनंद ले रहे हैं। आयोजन के दौरान भक्तों की श्रद्धा और भक्ति साफ नजर आ रही है, जो श्रीराम के प्रति उनकी अटूट आस्था को दर्शाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुम्ब्रा बाईपास पर दो ट्रकों के बीच दबी कार,ड्राइवर की हुई मृत्यु।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी मुम्ब्रा बाईपास पर आज सुबह...

मनपा अधिकारियों की शह पर बन रही बहुमंजिला अवैध इमारत।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के बांद्रा पूर्व मे महानगर...

क्विक कॉमर्स और ई-कॉमर्स का क्रूर चेहरा होगा उजागर ।

मुंबई वार्ता संवाददाता ■ कैट का राष्ट्रीय सम्मेलन...