मुंबई वार्ता संवाददाता

भांडुप सोनापुर, ला. ब. शास्त्री मार्ग के कॉर्नर से तुलशेत पाड़ा तक जाने वाले रोड़ में असंख्य गड्ढे हो गए है! बरसात का पानी गड्ढों में भरा हुआ है!लोगों का पैदल आना जाना मुश्किल हो गया है l
गड्ढों मे पानी भरने की वजह से मच्छरो की भरमार हो गयी है,इससे मलेरिया, डेंगू, लेप्टो, इत्यादि घातक जानलेवा बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है l इस भांडुप सोनापुर से तुलशेत पाड़ा से भांडुप पुलिस स्टेशन तक तत्काल रोड़ की रिपेरिंग करवाये , गड्ढे भरवाये, कीट नाशक दवाओं का छिड़काव करवाये ,मच्छरो को मारने वाले धुएँ का छिड़काव कराये,लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करें l यह मांग युवा ब्रिगेड असोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सचिन सिंह ने एस वार्ड की सहायक आयुक्त ससाने मैडम से की है l


