भाजपा वार्ड क्रमांक १६० की ओर से मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन .

Date:

हरीशचंद्र पाठक/मुंबई वार्ता

आज के भागदौड़ की जिंदगी में तरह तरह की बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों से इलाज के नाम पर मुंहमांगा पैसा लिया जा रहा है। इस परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी वार्ड क्रमांक 160 और युवक प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को घाटकोपर पश्चिम असल्फा गांव में स्थित भाजपा वार्ड क्रमांक १६० के कार्यालय में भव्य चिकित्सा शिविर का आयोजन संपन्न हुआ।

चिकित्सा शिविर पूर्व नगरसेवक नील किरीट सोमैया, डॉशिंग दयावान कार्यसम्राट विधायक राम कदम के मार्गदर्शन में मंडल उपाध्यक्ष सनद ओझा और भाजपा वार्ड अध्यक्ष नितिन कांबले के प्रयास से संपन्न हुआ। चिकित्सा शिविर का लाभ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उठाया।

चिकित्सा शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर, मलेरिया, थायराइड ब अन्य बीमारियों की जांच की गई। चिकित्सा शिविर में प्रमुख रूप से अनिल गायकवाड – एससी मोर्चा अध्यक्ष घाटकोपर पश्चिम संदीप एम. मोरे ,अशोक रोकड़े चिकित्सा सेवा उपाध्यक्ष घाटकोपर पश्चिम विधानसभा, श्रीकांत म्हस्करे – उपाध्यक्ष वार्ड नं. 160, संजय सिंह-उत्तर भारतीय मोर्चा उपाध्यक्ष घाटकोपर पश्चिम विधानसभा सहित अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

टूट सकता है महाराष्ट्र में NDA गठबंधन !

● पूर्व महाराष्ट्र कॉंग्रेस अध्यक्ष नाना पटोल के...

लेबर एसोसिएशन का चुनाव तुरंत हो जाना चाहिए:- सेंचुरी रेयॉन वर्कर्स यूनियन की मांग

राजन बलसाने/मुंबई वार्ता सेंचुरी रेयॉन वर्कर्स यूनियन ने...